Chamba: नैनीखड्ड में जादू-टोना के नाम पर ठगी, 10,000 रुपए ऐंठकर भागे शातिर, परिजनों ने वापस ली राशि

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के भटियात क्षेत्र की नैनीखड्ड पंचायत में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों ने जादू-टोना दूर करने के नाम पर एक लड़की से 10,000 रुपए ठग लिए। ठगों ने लड़की को विश्वास दिलाया कि उसके घर पर जादू-टोना किया गया है और इसे हटाने के लिए पैसे देने होंगे। जब लड़की ने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने कहा कि वे पैसे लेकर नहीं जाएंगे, बल्कि उन पर मंत्रोच्चारण करके वापस कर देंगे। इस झांसे में आकर लड़की ने 10,000 रुपए दे दिए, लेकिन शातिर मौके से फरार हो गए।

बाद में जब लड़की के परिजन घर लौटे और इस घटना की जानकारी ली, तो उन्होंने तुरंत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें सफेद चोला पहने दो संदिग्ध लोग नजर आए। इसके बाद लड़की के पिता अनिल धीमान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और पता चला कि कुछ बाहरी लोगों ने नैनीखड्ड में डेरा डाला हुआ है। अनिल स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंचे और जब इन लोगों से पैसे के बारे में पूछा गया, तो वे पहले मना करते रहे। लेकिन जब ग्रामीणों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी, तो एक महिला ने बताया कि ठग पठानकोट की ओर जा चुके हैं, लेकिन पैसे उनके पास ही हैं। इसके बाद महिला ने 10,000 रुपए की राशि लौटा दी।

इस घटना के बाद सभी बाहरी लोग सोमवार सुबह नैनीखड्ड से चले गए। स्थानीय लोगों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने और ठगी की घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को देने की जरूरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।