Himachal: NH-707 पर दर्दनाक हादसा: सतोन बस स्टैंड के पास मंगलवार को ट्राले ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

मंगलवार, 12 मई 2026 को सतोन बस स्टैंड के पास एनएच-707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार इन्द्र सिंह (42), पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव मझौली पी.ओ कोड़गा, दुकान से सामान खरीदने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान शिलाई की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्राले को पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-707 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले उन्हें बताया था कि ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन जब लोगों ने ट्राले को मौके पर लाने की मांग की तो पुलिस ने इससे इनकार कर दिया। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने सड़क जाम जारी रखा।

स्थिति बिगड़ती देख SHO पुरूवाला और डीएसपी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।