HPSEB में लगातार हादसों से मचा हड़कंप! लाइनमैन के करंट लगने के बाद यूनियन ने उठाए गंभीर सवाल, 6500 पद खाली होने का आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEB) में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और कर्मचारियों की मौत को लेकर कर्मचारी यूनियन और पेंशनर्स फोरम ने गंभीर चिंता जताई है। विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज, महासचिव प्रशांत शर्मा, पैटर्न कामेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा।

यूनियन नेताओं का कहना है कि पिछले दिनों प्रदेश में आई आंधी-तूफान के कारण कई बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं, जिसके बाद बिजली बहाली का पूरा दबाव सीमित कर्मचारियों पर डाल दिया गया। कर्मचारियों की भारी कमी के चलते वे लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

हाल ही में पालमपुर डिवीजन के बिंद्रावन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पोल पर काम कर रहा एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यूनियन ने सवाल उठाया है कि कर्मचारी अचानक करंट की चपेट में कैसे आया, लाइन किसने चालू की और इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा। यूनियन का आरोप है कि ऐसे मामलों की न तो निष्पक्ष जांच होती है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई की जाती है।

यूनियन नेताओं ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे।

यूनियन ने यह भी गंभीर मुद्दा उठाया है कि प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों के लगभग 6500 पद खाली पड़े हैं। वर्ष 2021 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में आउटसोर्स के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा केवल छह घंटे के लिए ‘बिजली मित्र’ की भर्ती की जा रही है, जिसे यूनियन ने पूरी तरह से असंगत और असुरक्षित बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।