Una Suicide Case: शादी के बाद बिगड़े हालात, ससुराल पर गंभीर आरोप: रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवक ने दी जान, 4 पर केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस थाना अम्ब के तहत इस मामले में अब चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बेटे को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह गहरे तनाव में आ गया था।

एफआईआर के अनुसार युवक की शादी साल 2024 में हुई थी। वह ऊना में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत थी। शिकायत में बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था और उसे नजरअंदाज किया जा रहा था। मामला तब और बढ़ गया जब युवक को मोबाइल फोन में कथित आपत्तिजनक चैट मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद गहरा गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे लगातार धमकियां दीं। इन घटनाओं के चलते युवक मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे युवक ने करलूही के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।