Mandi: पस्सल और सगनेहड़ पंचायतों की 6 हजार आबादी को रोजाना 70 लीटर पेयजल सुविधा मिली

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर: जोगिंदर नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पस्सल और सगनेहड़ की लगभग 6 हजार आबादी को अब हर दिन 70 लीटर पेयजल की सुविधा मिल रही है। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत 3.71 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना को बनाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जोगिंदर नगर के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन किया।

इस योजना में दो नलकूप लगाए गए हैं और 50 से 200 हजार लीटर क्षमता वाले जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है, जिससे लोगों को नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। वर्तमान में 6 हजार लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं और भविष्य में यह संख्या 7,500 तक पहुंचने की संभावना है।

यह योजना पस्सल और सगनेहड़ पंचायतों के 6 गांवों की 16 बस्तियों के 1,623 परिवारों को लाभान्वित कर रही है। इन गांवों में बड़ा बेहड़ा, पस्सल, चौगान, डुमेहड़, सुखबाग, भरोला, नागन, चौकी, राजा, रोपी, सगनेहड़, सगनेहड़ हार, सरोहली, सुकड़ और स्वाडका शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब के गठन पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता ठाकुर सहित पार्षदों ने दी बधाई

शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल और पार्षदों ने पत्रकारों को बधाई दी। उन्होंने प्रेस क्लब से पत्रकारों की एकजुटता मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ‘स्काउटोपिया-2026’ का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘स्काउटोपिया-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और नशामुक्त एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 5% DA के साथ क्लास-4 कर्मचारियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये अतिरिक्त

दीपावली पर हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्लास-4 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की भी बात कही है।

Kangra: हरनेरा में दोपहर की बस सेवा की तैयारी, सामुदायिक भवन को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए बड़े निर्देश

हरनेरा के भरियाल में विधायक केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दोपहर के समय बस सेवा शुरू करने की योजना और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि संबंधी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।