Home हिमाचल काँगडा Kangra: हरनेरा में दोपहर की बस सेवा की तैयारी, सामुदायिक भवन को...

Kangra: हरनेरा में दोपहर की बस सेवा की तैयारी, सामुदायिक भवन को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए बड़े निर्देश

0
3

शाहपुर, 21 अक्तूबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हरनेरा पंचायत के वार्ड नंबर-7 भरियाल में बुधवार को विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

ग्रामीणों की ओर से सामुदायिक भवन की मांग पर विधायक ने कहा कि भवन निर्माण के लिए संबंधित भूमि की औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं, ताकि निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की सुविधा को देखते हुए हरनेरा के लिए दोपहर के समय बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

ग्रामीणों ने जिम से संबंधित मांग और एंबुलेंस सड़क का मुद्दा भी विधायक के सामने रखा। इस पर केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाने को कहा।

हरनेरा पंचायत की प्रधान मीनाक्षी ने विधायक का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने पंचायत में पहुंचने पर विधायक का आभार भी जताया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मीना राणा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत के पूर्व उपप्रधान अमर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विपुल, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, बलवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत के वार्ड सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!