Kangra: शाहपुर में शहीद पवन जरयाल के नाम पर बनेगा पार्क, 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में शहीद पवन जरयाल की याद में पार्क बनाया जाएगा। झुलाड़ वार्ड में बनने वाले इस पार्क पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शहीद का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा।

झुलाड़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने बताया कि पिछले पौने चार वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर के सात वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि नगर पंचायत शाहपुर के लिए 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही वैकल्पिक पेयजल योजना का काम प्रगति पर है। इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को गौसदन भेजने के कार्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस काम में सहयोग करने वाले नागरिक बधाई के पात्र हैं। ऐसे सामाजिक कार्य जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। उन्होंने नगर पंचायत को कुर्सियां और ध्वनि प्रसारण यंत्र खरीदकर उपलब्ध रखने का सुझाव भी दिया, ताकि स्थानीय लोग अपने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें।

शाहपुर को 65 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर में करीब 65 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वार्ड नंबर एक में 7.50 लाख रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट लगाने, वार्ड नंबर तीन में 25 लाख रुपये से शहीद पवन जरयाल पार्क बनाने, वार्ड नंबर पांच में बंदल खड्ड पर 20 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण करने और इसी वार्ड में 7.50 लाख रुपये से हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा विधायक ने वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर पांच में 2.50-2.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत चालित बोरवेल का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

शहीद के परिजनों और कूहल कमेटी के सदस्यों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में शहीद पवन जरयाल के पिता गरज सिंह और वीर नारी सुषमा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सराहनीय कार्यों के लिए कूहल कमेटी के विभिन्न सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया का स्वागत किया। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी दी।

नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष बविता ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत को भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षद, नगर पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के घरोह स्कूल की 5 बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Kangra: टांडा अस्पताल में एक महीने में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पति ने पत्नी तो बड़ी बहन ने छोटी बहन को दी नई जिंदगी

टांडा मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। एक पति ने पत्नी और चंबा की एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को किडनी दान की। इसके साथ अस्पताल में सफल प्रत्यारोपण की संख्या 29 हो गई।

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।