Hamirpur: NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले हमीरपुर में हाई अलर्ट, 21 जून की परीक्षा के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) को लेकर हमीरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन के लिए जिले के पांचों परीक्षा केंद्रों पर एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।

इसी सिलसिले में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने गुरुवार को हमीर भवन में अधिकारियों, सभी पांच परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि 3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के दौरान हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए पांचों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। अब 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा में भी किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विवाद की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और एनटीए के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Advertisement

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पिछली परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों के आसपास वाहनों की अधिक संख्या के कारण अस्थायी जाम की स्थिति बनी थी, जबकि खराब मौसम की वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। इस बार इन समस्याओं से बचने के लिए संबंधित विभागों को पहले से ही आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शहर से दूर स्थित परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। बैठक में सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और नीट परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।