NEET 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! कांगड़ा में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई अहम गाइडलाइन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को कांगड़ा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ इस बार आईटीबीपी की भी तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। विशेष रूप से सक्षम अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है ताकि प्रवेश द्वारों पर भीड़ की स्थिति न बने।

परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों तथा अभ्यर्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के आवागमन पर मोबाइल ऐप के माध्यम से नजर रखी जाएगी ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।

कांगड़ा जिले में हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहली खानियारा, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां केंद्र-दो (ग्राउंड फ्लोर), राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला केंद्र-दो (ओल्ड ब्लॉक), राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां केंद्र-एक (दूसरा फ्लोर), राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लॉक, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स धर्मशाला, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पालमपुर और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement

केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट के प्रधानाचार्य एवं एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुनील चौहान ने भी परीक्षा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में डिप्टी एसपी निशा, एसडीएम प्रदीप कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सिंह, आईटीबीपी इंस्पेक्टर राम लाल, एचपीएसईबीएल के अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और परीक्षा प्रभारियों ने भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।