Kangra: 22 जून को टाण्डा फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचें! प्रशासन ने जारी की अहम चेतावनी, इन गांवों के लोग रहें सतर्क

धर्मशाला: कांगड़ा जिला प्रशासन ने 22 जून को टाण्डा फायरिंग रेंज के आसपास रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। सहायक आयुक्त कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 22 जून को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के निवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें। इसके साथ ही अपने पालतू पशुओं को भी इन इलाकों से दूर रखें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement

सहायक आयुक्त ने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि वे अपने आसपास के अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें और सतर्कता बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करना सभी नागरिकों के हित में है और इससे किसी भी संभावित खतरे से बचाव संभव होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!