तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी जान! नालागढ़ में राहगीर को ओवरटेक करते समय रौंदा, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ उपमंडल के मंझौली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। यहां एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ओवरटेक करते समय सड़क पर पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

मृतक की पहचान अजय कुमार (32), पुत्र मदन लाल, निवासी गांव मंझौली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक ने गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की और सीधा अजय को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क किनारे जा गिरा और उसकी नाक व मुंह से काफी खून बहने लगा।

घायल अजय को तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नालागढ़ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की कि टैंकर चालक की पहचान वरुण कुमार, निवासी धर्मशाला (जिला कांगड़ा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।