Kangra: नकली दवाइयों का काला धंधा उजागर! क्यूरेक्स फार्मा को बंद करने का नोटिस, औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस में दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने फैक्टरी को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के दौरान पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि नोटिस के बाद फैक्टरी में कोई भी उत्पादन या अन्य गतिविधि नहीं होगी।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब चार महीने पहले कॉपीराइट उल्लंघन और नकली दवा निर्माण के मामले में फैक्टरी पर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक बरामद हुआ था, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया। इसी आधार पर फैक्टरी को बंद करने का निर्णय लिया गया है और जल्द अगली कार्रवाई की जाएगी।

अन्य दवा कंपनियों का भी निरीक्षण

कुशल कुमार ने बताया कि औषधि विभाग ने क्षेत्र की अन्य दवा कंपनियों का भी औचक निरीक्षण किया है। जिन कंपनियों में कमियां पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी संजय शर्मा, उनकी टीम, ग्राम पंचायत घाटी के प्रधान राजेश्वर सिंह और वार्ड सदस्य फतह सिंह भी मौजूद रहे।

जुलाई में हुई थी बड़ी रेड

गौरतलब है कि क्यूरेक्स फार्मा पर जुलाई में हुई पुलिस रेड के दौरान यह खुलासा हुआ था कि कंपनी दूसरी कंपनी के आयुर्वेदिक ब्रांड के कैप्सूल तैयार कर बाजार में बेच रही थी। जांच में आयुर्वेदिक कंपनी के ब्रांड को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और कैप्सूल बरामद किए गए थे, जिसके बाद कंपनी पर नकली दवा निर्माण और कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।