Mandi: स्कूल के पास अचानक टूट पड़ा रंगड़ों का झुंड! मां और दो मासूम बच्चों पर हमला, इलाके में दहशत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में रंगड़ों के हमले से एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्कूल के पास हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार मतकेहड़ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय संगीता अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए द्राहल पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचीं, अचानक रंगड़ों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने संगीता को कई जगह डंक मार दिए। इस दौरान मां को बचाने की कोशिश में उनका 11 वर्षीय बेटा साहिल और 8 वर्षीय बेटी मुस्कान भी हमले की चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर बच्चों और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीनों को रंगड़ों से बचाया और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद महिला और दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इमरजेंसी उपचार शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि रंगड़ों का हमला काफी खतरनाक था और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों के शरीर पर भी कई जगह गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों और अभिभावकों में डर का माहौल है, खासकर स्कूल के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जा रहा है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।