Kangra: नगरोटा बगवां में भाजपा का दबदबा, लेकिन कांग्रेस के राहुल धीमान बनेंगे नगर परिषद प्रधान

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने इस बार दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर पेश की है। परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बहुमत हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद के प्रधान पद पर कांग्रेस समर्थित राहुल धीमान का बैठना लगभग तय माना जा रहा है। प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण राहुल धीमान इस वर्ग से जीत दर्ज करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं और चुनाव परिणामों ने क्षेत्र में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित 4 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस समर्थित 2 प्रत्याशी विजयी रहे। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहा। कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनें बढ़ी रहीं।

वार्ड नंबर-1 से राकेश कायस्था ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 378 वोट हासिल किए और मदन लाल को 217 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस वार्ड में 7 वोट नोटा को भी पड़े। वार्ड नंबर-2 में सपना कटोच और पूजा देवी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सपना कटोच ने महज 8 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 269 वोट मिले, जबकि एक वोट नोटा को पड़ा।

वार्ड नंबर-3 का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जहां आशा कुमारी ने ममता को सिर्फ एक वोट से हराकर जीत हासिल की। आशा को 146, ममता को 145 और अंजना गिल को 117 वोट मिले। वहीं 3 वोट नोटा के खाते में गए। वार्ड नंबर-4 में राहुल धीमान ने 216 वोट हासिल कर बिशन दास को 44 मतों से हराया। इस वार्ड में अर्जुन को 72 और दूसरे प्रत्याशी राहुल को 36 वोट मिले।

वार्ड नंबर-5 में मधु शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 371 वोट हासिल किए और सुभद्रा देवी को 224 मतों से पराजित किया। रानी परमार को 30 वोट मिले, जबकि 4 वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर-6 में दीपशिखा ने 300 वोट हासिल कर कांता मेहरा को 87 मतों से हराया। इस वार्ड में 3 वोट नोटा को मिले। वहीं वार्ड नंबर-7 से मुकेश मेहता ने 213 वोट लेकर रजनी कायस्था को 19 मतों से हराया।

नगर परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नगरोटा बगवां में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त के बावजूद कांग्रेस समर्थित राहुल धीमान के प्रधान बनने की संभावना ने चुनाव परिणामों को और दिलचस्प बना दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।