Kangra: देहरा में कांग्रेस की वापसी! नगर परिषद चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, 15 साल बाद बदले सियासी समीकरण

Date:

--Advertisement--

देहरा नगर परिषद चुनाव में इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे चुनाव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सात वार्डों में कुल 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 3573 मतदाताओं में से 2664 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। पुरुषों में 74.08 प्रतिशत जबकि महिलाओं में 75.32 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्डवार आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर-4 में सबसे अधिक 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा वार्ड नंबर-3 में 79.62 प्रतिशत, वार्ड नंबर-2 में 77.96 प्रतिशत, वार्ड नंबर-6 में 74.15 प्रतिशत, वार्ड नंबर-7 में 71.48 प्रतिशत, वार्ड नंबर-5 में 71.04 प्रतिशत और वार्ड नंबर-1 में 70.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

नगर परिषद चुनाव के घोषित परिणामों में वार्ड नंबर-1 से निष्ठा चंबियाल, वार्ड नंबर-2 से मलकीयत परमार, वार्ड नंबर-3 से नरेश कुमार, वार्ड नंबर-4 से उपासना सूद, वार्ड नंबर-5 से किरण देवी, वार्ड नंबर-6 से पारस और वार्ड नंबर-7 से किरण शर्मा विजयी रहे। इस चुनाव को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा था, क्योंकि कभी भाजपा का मजबूत गढ़ रहे देहरा में उपचुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरण अब नगर परिषद चुनाव में भी साफ दिखाई दिए।

करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने नगर परिषद की 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत वापसी का संकेत दिया है, जबकि भाजपा सिर्फ 2 सीटों तक सिमट गई। चुनाव परिणामों ने अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई दावेदारों के समीकरण भी बदल दिए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार की नीतियों और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देहरा में विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और अब लोगों को नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास की नई उम्मीदें हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।