Hamirpur: नादौन में अचानक बदला मतगणना केंद्र! अब यहां होगी बीडीसी और जिला परिषद चुनाव की काउंटिंग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के विकास खंड नादौन में पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने नादौन के सभी 27 बीडीसी वार्डों और चार जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र को बदलने का फैसला लिया है। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ द्वारा संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार अब इन सभी वार्डों की मतगणना सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में करवाई जाएगी। प्रशासन ने कॉलेज के कमरा नंबर 102 और 103 को मतगणना केंद्र बनाया है, जबकि कमरा नंबर 107 को मतगणना से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया है।

Advertisement

बताया गया है कि पहले नादौन पंचायत समिति हॉल को मतगणना केंद्र निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए मतगणना केंद्र को राजकीय महाविद्यालय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। प्रशासन का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में पहले ही काफी हलचल बनी हुई है और अब मतगणना केंद्र बदलने की खबर के बाद उम्मीदवारों और समर्थकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।