Kangra: धर्मशाला में ‘शिवा’ बनकर नाबालिग को ले गया युवक? एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग, संगठनों ने प्रशासन घेरा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक नाबालिग युवती के लापता होने के मामले ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसे कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी को अपने जाल में फंसाया और करीब एक सप्ताह पहले उसे लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर अब इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और युवती की सुरक्षित बरामदगी की मांग तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक धर्मशाला के एक स्थानीय सैलून में काम करता था। हिंदू संगठनों का दावा है कि युवक खुद को “शिवा” नाम से लोगों के बीच पेश करता था, जबकि बाद में उसकी असली पहचान अब्दुल के रूप में सामने आई। आरोप है कि युवक ने नाबालिग किशोरी से संपर्क बनाया और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया। घटना को करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Advertisement

संगठनों का कहना है कि शुरुआत में युवती के परिवार पर किसी प्रकार का दबाव था, जिसके चलते वे तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा सके। मामले के तूल पकड़ने के बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी डीसी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया गया।

ज्ञापन में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन और पंजीकरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठनों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पहले निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी उनका पालन नहीं हो रहा। आरोप लगाया गया कि किराये के मकानों और दुकानों में रहने वाले बाहरी लोगों की ठीक तरह से जांच नहीं की जा रही, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि जिस मकान में आरोपी युवक रह रहा था, वहां मकान मालिक की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। साथ ही प्रशासन से नाबालिग युवती को जल्द सुरक्षित बरामद करने और आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।