Kangra: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मोहम्मद इकबाल का दमदार प्रदर्शन, अंडर-15 (75 किलो) वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा

Date:

--Advertisement--

भारतीय कुश्ती संघ के सौजन्य से नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय, सहवां (शाहपुर) के छात्र मोहम्मद इकबाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 (75 किलोग्राम) भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। यह प्रतियोगिता 21 जून से 22 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 25 राज्यों से आए कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस प्रतियोगिता में मोहम्मद इकबाल की कुश्ती तकनीक और दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में अपने कौशल और मेहनत का परिचय देते हुए अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता पठानिया ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के डीपीई, पीईटी सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी।

Advertisement – HIM Live Tv

मोहम्मद इकबाल के विद्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य ने छात्र को स्मृति चिन्ह और मैडल पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे मोहम्मद इकबाल से प्रेरणा लें और खेलों में सक्रिय भागीदारी करें। साथ ही उन्होंने नशे से दूर रहने की भी प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मोहम्मद इकबाल ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर न केवल अपने विद्यालय और माता-पिता बल्कि पूरे शाहपुर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यालय के खेल शिक्षकों को दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, मोहम्मद इकबाल के माता-पिता तथा छात्रगण उपस्थित रहे। सभी ने इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।