Kangra: आसमानी बिजली का कहर: सिहवां स्कूल के कम्प्यूटर और पंखे जलकर हुए खराब, लाखों का नुक़सान

Date:

--Advertisement--

दिनांक – 25 जून 2025: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सिहवां गांव में स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 25 जून को तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने की घटना सामने आई, जिससे स्कूल की संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा। इस हादसे में स्कूल के 13 कंप्यूटर, 3 प्रिंटर और 15 पंखे जलकर या तकनीकी रूप से खराब हो गए।

Advertisement – HIM Live Tv

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अप्रत्याशित घटना से स्कूल को लाखों रुपये का आर्थिक नुक़सान हुआ है। साथ ही, शैक्षणिक और कार्यालय से जुड़ा सारा कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रधानाचार्या ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए खराब हुए सभी उपकरणों की जल्द से जल्द मरम्मत या बदलने की मांग की है।

यह घटना स्कूल के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है और यह भी स्पष्ट करती है कि प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए सभी सरकारी संस्थानों में उचित प्रबंध और तकनीकी सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी हो गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।