Hamirpur: मोहाली की प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका, हमीरपुर में 27 मई को होंगे साक्षात्कार

Date:

--Advertisement--

मोहाली स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में 100 रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 27 मई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार, किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक महिला एवं पुरुष दोनों पात्र हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12,000 रुपये से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें वर्दी, उपस्थिति बोनस और सस्ती भोजन सुविधा भी प्रदान की जाएगी। रोजगार अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी युवा इन योग्यताओं को पूरा करता है और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वह इस साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाना होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में जाह्नवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

सोलन में 51 बच्चों से भरी स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल-चेयरमैन समेत कई घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 51 बच्चे सवार थे। हादसे में प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर समेत कई लोग घायल हुए हैं।

करोड़ों की ड्रोन फंडिंग का दावा निकला फर्जी! IIT जोधपुर भी नहीं गया था सर्वेश शर्मा, 236 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे

हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के करोड़ों रुपये की ड्रोन फंडिंग और IIT जोधपुर के आयोजन में भागीदारी के दावों पर जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। 236 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र आयोजन में शामिल नहीं हुआ था और कथित अनुबंध पर कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं मिले।