Kangra: जन्मदिन से पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने बच्चों को दिया बड़ा तोहफा, 150 डेस्क और 158 बैग बांटकर जीता दिल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चों के लिए खास पहल करते हुए उन्हें उपयोगी उपहार भेंट किए। उन्होंने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 150 नए डेस्क और 158 स्कूल बैग दिए। इस मौके पर बच्चे बेहद खुश नजर आए और उन्होंने विधायक को “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाकर अपना आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि यह वादा उन्होंने विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से ये डेस्क और स्कूल बैग उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उनका भविष्य मजबूत बन सके।

विधायक ने धारकंडी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि भनाला–रूलेहड़ सड़क का निर्माण करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बागवानी और पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं और किसानों के लिए जल्द ही जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें नई तकनीकों और योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने खबरू क्षेत्र में रोपवे शुरू करने की संभावनाओं पर भी काम करने की बात कही। साथ ही धारकंडी क्षेत्र के लिए चार नई बस सेवाएं शुरू करने की योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बोह घाटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का धन्यवाद किया और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बोह में 1.75 लाख रुपये की लागत से बने स्टेज शेड और प्राथमिक विद्यालय की 2.42 लाख रुपये की लागत से बनी चारदीवारी का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा उन्होंने युवा क्लब धारकंडी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की और क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वचन सिंह ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। इस दौरान लवली शर्मा द्वारा बनाया गया एक विशेष चित्र भी विधायक को भेंट किया गया। कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, मत्स्य, जलशक्ति, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।