Kangra: वीडियो कॉल पर लगाई फरियाद और 3 महीने में बन गया फुटब्रिज, CM की पहल से जुड़ी भनाला-बोडुसरना पंचायतें

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की भनाला और बोडुसरना पंचायतों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बरसात में बह जाने के बाद इन दोनों पंचायतों का संपर्क टूट गया था, लेकिन अब नया फुटब्रिज बनने से लोगों का सफर फिर से आसान हो गया है। खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के सामने वीडियो कॉल के माध्यम से रखी थी और इसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुल के निर्माण को मंजूरी दी। नया फुटब्रिज बनने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

धर्मशाला में बुधवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 10 लाख रुपये की लागत से बने इस नए फुटब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” के अपने संकल्प को जमीन पर उतार रही है और इसी के तहत महज तीन महीने के भीतर इस पुल का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस फुटब्रिज से सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी दैनिक आवाजाही आसान हो जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारी बारिश के कारण भनाला और बोडुसरना को जोड़ने वाला पुराना फुटब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते धड़मोथा गांव सहित करीब 200 लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने एक फोन कॉल पर ही 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

फुटब्रिज के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। भनाला पंचायत के पूर्व प्रधान रविंद्र राणा ने भी इस कार्य के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पुल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।