मानसा के मल्ल सिंह वाला गांव में गिरी रहस्यमयी मिसाइल जैसी वस्तु, खेतों में मचाई तबाही

Date:

--Advertisement--

पंजाब के मानसा जिले के मल्ल सिंह वाला गांव में शुक्रवार रात एक रहस्यमयी वस्तु गिरने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना रात करीब 2:15 बजे की है, जब पूरे गांव में अचानक तेज रोशनी फैली और फिर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह वस्तु मिसाइल जैसी लग रही थी, जो खेतों में गिरते ही तेज धमाके के साथ फट गई।

विस्फोट के बाद खेतों में रखे भूसे में आग लग गई और वहां एक करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे गांव में भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह वस्तु क्या थी और कहां से आई थी। हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि यह पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल जैसी वस्तु हो सकती है।

गांव के सरपंच जसपाल सिंह और पूर्व पंच दर्शन सिंह ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि गांव के अधिकतर लोग नींद से जाग गए थे। जब सुबह खेतों में जाकर देखा गया, तो जमीन फटी हुई और भूसा जला हुआ था। पुलिस की टीम अब घटनास्थल पर मौजूद है और जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।