Shimla: किन्नौर के नाको में पर्यटक की रहस्यमयी मौत, ऑक्सीजन की कमी बनी वजह?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नाको में एक पर्यटक की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील सुरेश चंद्र भाटिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी डी-6 वंशीधर अपार्टमेंट, मिरामबीका स्कूल रोड, नाननपूरी, अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह नाको घूमने आए थे, लेकिन वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

शव को सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि उनकी मृत्यु का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी इसकी वजह हो सकती है। नाको क्षेत्र समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है, जहां पर्यटकों को सांस संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संदर्भ में किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पर्यटक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी महसूस होना आम बात है और यही कारण है कि अब आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नाको में अगले दस दिनों के भीतर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि अब तक नाको में इस तरह की ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी, लेकिन अब इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।