Paonta Sahib में ट्रालों पर फूटा लोगों का गुस्सा, युवक को कुचलने की कोशिश के आरोप के बाद 2 घंटे तक लगा चक्का जाम

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार देर रात खुलकर सामने आया। शहर में निर्धारित नो-एंट्री समय से पहले ट्रालों के प्रवेश का विरोध करते हुए युवाओं ने विश्वकर्मा चौक पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान भूपपुर से लेकर विश्वकर्मा चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

बताया गया कि विरोध की शुरुआत एक कथित जानलेवा घटना के बाद हुई। देवीनगर निवासी संयम गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 9:58 बजे एक ट्राला निर्धारित समय से पहले शहर में प्रवेश कर गया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने ट्राले को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें कुचलने की कोशिश की। संयम ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद युवाओं में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने ट्रालों को रोककर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई भारी वाहन नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश कर रहे हैं और कुछ ट्राले बिना नंबर प्लेट के भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे किसी हादसे की स्थिति में उनकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

स्थिति बिगड़ने पर रात करीब साढ़े 12 बजे डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत की, उनकी शिकायतें सुनीं और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने मौके पर कई ट्रालों के चालान भी किए और भविष्य में ऐसे मामलों पर विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

पुलिस के आश्वासन और कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने रात करीब 1 बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से निगरानी रखी जाए और नो-एंट्री नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।