Chamba: मणिमहेश यात्रा में फंसे 607 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू, 13 बसों और हेलीकॉप्टर से घर रवाना!

Date:

--Advertisement--

चंबा, 4 सितंबर 2025: आज श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फँसे 607 श्रद्धालुओं को सुरक्षित भरमौर से चंबा पहुँचाया गया। इसके बाद इन्हें एचआरटीसी की 13 बसों के माध्यम से नि:शुल्क नूरपुर और पठानकोट भेजा गया, जहाँ से वे अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे।



अभी करीब 100 और श्रद्धालुओं के चंबा पहुँचने की संभावना है। उनके लिए पहले से 2 बसें तैनात कर दी गई हैं। ज़िला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की नि:शुल्क व्यवस्था भी की है।

इसके अलावा, 35 श्रद्धालुओं को छोटे हेलीकॉप्टर से सात उड़ानों में चंबा पहुँचाया गया। इस पूरी सुविधा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ज़िला प्रशासन, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों को विशेष धन्यवाद और बधाई।



राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह ने इस ऑपरेशन की ग्राउंड लेवल से लगातार मॉनिटरिंग की।

मौसम अनुकूल रहने पर, कल सुबह 6:30 बजे से पठानकोट में तैनात वायुसेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टरों के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।