Chamba: मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालु सुरक्षित! हेलीकॉप्टर और प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से निकाले गए बुजुर्ग और बीमार यात्री

Date:

--Advertisement--

चंबा, 4 सितंबर 2025: जिला चंबा में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं इस मिशन की निगरानी कर रहे हैं।

उनके निर्देशों पर जिला प्रशासन ने आज भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को गाड़ियों के माध्यम से चंबा लाने का काम शुरू किया। हालांकि, कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से यात्रियों को पैदल चलना पड़ा।



सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। इसके अलावा रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन-पानी, वाहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के बीच 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित चंबा लाया गया। इसके लिए आज कुल सात उड़ानें भरी गईं। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर पठानकोट में तैनात रहते हुए उड़ान नहीं भर पाया।



प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पिछले कई दिनों से ग्राउंड पर रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वह पैदल चंबा से भरमौर तक गए और वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

प्रदेश सरकार ने यह साफ किया है कि वह राज्यवासियों, आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।