Mandi: मंडी की महिलाओं को मिलेगा नया हुनर! शुरू हुआ 4 माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम, मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

Date:

--Advertisement--

मंडी, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। मंडी में चार माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण–II) के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा शुरू किया गया है। प्रशिक्षण एंजल आई संस्थान, नेरचौक में आयोजित किया जा रहा है, जहां महिलाओं को परिधान निर्माण, डिजाइनिंग और कढ़ाई जैसी आधुनिक तकनीकें सिखाई जा रही हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि “कौशल विकास महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव है।” उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण में पूरे समर्पण से भाग लें और सीखी गई तकनीकों को स्वरोजगार के अवसरों में बदलें।

एसडीएम नेगी ने बताया कि महिलाएं सिलाई कार्य को छोटे उद्योग के रूप में विकसित कर स्थायी आय का स्रोत बना सकती हैं।

जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी के डॉ. हेमराज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण साढ़े चार माह का होगा, और प्रत्येक महिला प्रतिभागी को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। संपूर्ण व्यय फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम बताया।

खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए 20 महिलाओं का चयन किया गया है। ये महिलाएं कसारला उठाऊ सिंचाई योजना, झाझर नाला, जरल रोपा, सियां री कूहल, कंसा खड्ड से गनेहर रोपा और गमोलती खड्ड से रथोल क्षेत्रों से हैं।

इस अवसर पर एसएमएस डॉ. खूब राम, कृषि विकास अधिकारी हंस राज वालिया और कृषि विशेषज्ञ अमित कुमार भी मौजूद रहे।

यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि मंडी जिले के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को भी नई दिशा देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।