Mandi: मंडी के थुनाग में आपदा राहत कार्य तेज़, अब तक बहाल हुईं 8 सड़कें, 156 अभी भी बंद

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के थुनाग उपमंडल में हालिया आपदा के चलते राहत कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है। लगातार बारिश और भूस्खलन से टूटे सड़क संपर्क को बहाल करने के लिए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हैं। शुक्रवार सायं 4 बजे तक बगस्याड़ से थुनाग की दिशा में लगभग 4 किलोमीटर सड़क मार्ग को बहाल कर लिया गया है। इस कार्य में 5 जेसीबी और 1 पोकलेन मशीन लगातार दिन-रात कार्यरत हैं। साथ ही, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी इस मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर सड़क खोलना शेष है।

इसके अतिरिक्त, थुनाग को करसोग से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क मार्ग – वाया जंजैहली की बहाली भी प्रगति पर है। करसोग की तरफ से शंकर देहरा तक की सड़क को खोल दिया गया है, जबकि जंजैहली से लम्बाथाच तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई है। लम्बाथाच से थुनाग के बीच सड़क की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है, जिससे यह संभावना बनती है कि यदि वाहन लम्बाथाच तक पहुंचते हैं, तो थुनाग तक राहत सामग्री और बचाव दल को भेजना आसान हो जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, थलौट–शैट्टाधार मार्ग पर भी बहाली कार्य लगातार जारी है। इस मार्ग पर शैट्टाधार तक हल्के वाहनों (एलएमवी) की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है, जो राहत पहुंचाने के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गौर करने योग्य बात यह है कि थुनाग क्षेत्र इस आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। यहां सड़क संपर्क टूट जाने से राहत और पुनर्वास के कार्यों में बड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में 8 सड़कों को फिर से चालू कर दिया गया है। हालांकि अभी भी 156 सड़कें बाधित हैं, जिनकी बहाली युद्धस्तर पर की जा रही है ताकि आमजन तक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।