Mandi: रोपवे से यात्रा और सामान की ढुलाई होगी निशुल्क: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Date:

--Advertisement--

मंडी, 4 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी है कि सराज क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्पन्न आपात स्थिति को देखते हुए रोपवे सेवा को आगामी 7 से 10 दिनों तक आम लोगों के लिए पूरी तरह निशुल्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता की सुविधा और राहत के लिए लिया गया है, क्योंकि इस समय सराज पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कट चुका है और रोपवे ही यहां का एकमात्र सहारा बना हुआ है।

शुक्रवार देर शाम उप मुख्यमंत्री ने मंडी पहुंचकर बगलामुखी रोपवे के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोपवे निगम के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति से यात्रा या सामान ढुलाई के लिए कोई शुल्क न लिया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में लाभ कमाने की बजाय जनसेवा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सराज क्षेत्र की 121 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मंडी जिले में कुल 75 से 100 करोड़ और पूरे प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को कार्यों की त्वरित शुरुआत के लिए ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाने की अनुमति दी गई है, ताकि बहाली कार्यों में कोई देरी न हो। साथ ही, पाइपों की अनुपलब्धता की स्थिति में स्थानीय स्तर पर खरीद की छूट भी दी गई है।

राहत कार्यों की निगरानी के लिए दोनों मुख्य अभियंता सराज क्षेत्र में तैनात रहेंगे और शिमला से चार अधिशाषी अभियंताओं को विशेष रूप से सराज में डिप्युट किया गया है। लोक निर्माण विभाग को भी सड़क बहाली कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की ओर से प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि सेना, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और चेत राम ठाकुर भी उप मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।