Mandi: मंडी में बड़ा हादसा टला: सड़क से पलटी HRTC बस, खाई में गिरने से पहले किनारे पर अटकी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरकाघाट क्षेत्र में एक एचआरटीसी बस अचानक सड़क से पलट गई और सड़क के नीचे किनारे पर जाकर फंस गई। राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सरकाघाट क्षेत्र के भटेड़ा चौकी के समीप सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस थाना चौकी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और नीचे की ओर लुढ़कने लगी, लेकिन सड़क के ठीक नीचे किनारे पर ही अटक गई।

Advertisement

हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक यात्री सवार था। दुर्घटना में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बस कुछ और नीचे चली जाती तो यह गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस के किनारे पर फंस जाने से चालक, परिचालक और यात्री की जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन युवाओं ने बदली कामयाबी की कहानी, खेल से सिनेमा और UN मिशन तक देश-दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिमाचल की युवा शक्ति की प्रेरक कहानियां सामने आई हैं। खेल, सिनेमा, सेना, कबड्डी, पैरा एथलेटिक्स, कॉरपोरेट जगत और सामाजिक सेवा से जुड़े इन युवाओं ने संघर्ष और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Himachal: 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दान, 77 साल के डॉक्टर ने पेश की ऐसी मिसाल; जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला

हमीरपुर के 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को समर्पित कर दी है। उन्होंने संपत्ति का उपयोग जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करने और यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने की इच्छा जताई है।

हिमाचल में आधी रात से पेट्रोल-डीजल महंगा, हर लीटर पर लगा 60 पैसे का नया सेस; जानें अब कितनी हुई कीमत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने अनाथ एवं विधवा सेस लागू करने की अधिसूचना जारी की है। शिमला में पेट्रोल अब 103.05 रुपये प्रति लीटर होगा।

चंबा में पिता ने 6 साल के बेटे को रावी नदी में फेंकने की दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस-एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

चंबा में पत्नी से फोन पर बहसबाजी के बाद एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने की सूचना पुलिस को दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लापता बच्चे की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।