Mandi: मंडी की बेटी ने रचा इतिहास: 18,000 फीट ऊंची चोटी फतह कर लहराया तिरंगा, एएमसी कोर्स में अकेली कैडेट बनी मिसाल

Date:

--Advertisement--

मंडी की वल्लभ महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट डुमेश कुमारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और हिम्मत से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है। डुमेश ने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग द्वारा आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) सफलतापूर्वक पूरा किया और 18,000 फीट ऊंची माउंट बीसी रॉय चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।

डुमेश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय की ओर से इस कठिन और प्रतिष्ठित कोर्स में हिस्सा लेने वाली एकमात्र कैडेट रहीं। यह कोर्स 21 अक्टूबर से 17 नवंबर तक पूर्वी हिमालय की कठोर मौसमीय परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण भू-भाग में आयोजित हुआ।

महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने बताया कि इस एडवांस कोर्स में रॉक क्राफ्ट, स्नो क्राफ्ट, आइस तकनीक और ग्लेशियर मूवमेंट जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट डुमेश ने 15 किलो वजन के साथ 13 किलोमीटर की अनिवार्य स्पीड ट्रैक को निर्धारित समय से पहले पूरा कर अपनी फिटनेस और मानसिक मजबूती दोनों का प्रमाण दिया।

गोहर क्षेत्र की रहने वाली डुमेश वर्तमान में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। महाविद्यालय लौटने पर उनके सम्मान में हाई टी का आयोजन किया गया जहां प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. कविता, डॉ. बलवीर सिंह, असिस्टेंट लाइब्रेरियन चंद्र चौहान सहित एनसीसी अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

कांगड़ा में चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, बोले- भारत की महान ज्ञान परंपरा ही हमारी पहचान

कांगड़ा के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को देश की पहचान बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कृति और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया।

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।