ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Date:

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की वारदातों के चलते कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब रात के समय खुद ही गांवों की निगरानी करने को मजबूर हैं। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने नगरोटा सूरियां में पत्रकार वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

संजय गुलेरिया ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरियां होने के बावजूद पुलिस अभी तक एक भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी के कारण रात के समय पर्याप्त गश्त नहीं हो पा रही है। चोरी की घटनाओं से डरे ग्रामीण 3-4 लोगों की टोलियां बनाकर रात में गांवों में पहरा दे रहे हैं।

गुलेरिया ने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक एवं कृषि-पशुपालन मंत्री और एसपी नूरपुर से नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में पर्याप्त स्टाफ बढ़ाने और प्रभावी रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग भी उठाई, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं जसवंत, जीएस बेदी, संजय उपाध्याय, विक्रम चावला और अंशुल शर्मा ने भी लगातार हो रही चोरियों को लेकर रोष जताया। नेताओं ने कहा कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो जनता के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chamba: डलहौज़ी बस स्टैंड के पास सिर में कनस्तर फंसा घूम रहा था भालू, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

डलहौज़ी बस स्टैंड के पास सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी मादा भालू को देखकर हड़कंप मच गया। वन विभाग और वेटरनरी टीम ने भालू को ट्रैंक्विलाइज कर कनस्तर निकाला और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।