Una: गगरेट के युवक ने टाली बड़ी डिजिटल ठगी, फर्जी बैंक मैसेज भेजकर फंसाने आया था साइबर ठग

Date:

--Advertisement--

डिजिटल फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और साइबर अपराधी ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिनसे आम लोग आसानी से धोखे में आ सकते हैं। लेकिन गगरेट के राकेश लखनपाल उर्फ नीटू ने अपनी सतर्कता से एक बड़े साइबर ठगी के जाल में फंसने से खुद को बचा लिया।

राकेश ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात कॉल आया जिसमें व्यक्ति ने पहले खुद को परिचित बताकर बातचीत में उलझाया। थोड़ी देर बाद उसने एक फर्जी मैसेज भेजकर दावा किया कि गलती से राकेश के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और उन्हें तुरंत वापस भेज दें।

शुरुआत में राकेश को लगा कि शायद कोई जान-पहचान वाला है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया। पता चला कि नंबर बाहरी राज्य का है। उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत किसी भी लिंक को खोलने या जानकारी साझा करने से मना कर दिया। उनकी इसी समझदारी ने उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने से बचा लिया।

इसके बाद राकेश ने तुरंत ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज करवाई और कॉलर का विवरण पुलिस को सौंप दिया।

थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि डिजिटल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान कॉल, संदिग्ध मैसेज, लिंक या एपीके फाइल पर भरोसा न करें। बैंक से जुड़ी जानकारी या ओटीपी किसी को न बताएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

कांगड़ा में चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, बोले- भारत की महान ज्ञान परंपरा ही हमारी पहचान

कांगड़ा के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को देश की पहचान बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कृति और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया।

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।