वन परिक्षेत्र इंदौरा के तहत भदरोया क्षेत्र में खैर की लकड़ी को ठिकाने लगाने की एक और कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। विभागीय सूत्रों से मिली सूचना और सतर्कता के आधार पर टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए मौके से खैर के 37 मौछे बरामद कर कब्जे में ले लिए। बताया जा रहा है कि खैर तस्कर लकड़ी को काटकर जंगल में छोड़ गए थे और सुबह तड़के इसे वहां से निकालने की तैयारी में थे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा अब्दुल हमीद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम भदरोया क्षेत्र में पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान मौके पर खैर के पेड़ों के कटे हुए अवशेष मिले। इसी दौरान खैर की लकड़ी के 37 मौछे भी बरामद किए गए, जिन्हें विभाग ने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में कुल 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया कि काटे गए 5 पेड़ों में से 4 पेड़ ठाकुर राम गोपाल मंदिर की भूमि से, जबकि एक पेड़ वन भूमि से काटा गया था। कटान के बाद पेड़ों के मौछे तैयार कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया था।
अब्दुल हमीद के अनुसार, खैर की लकड़ी को मौके से निकालकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन विभागीय टीम की सतर्कता से इससे पहले ही कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने बताया कि कटान में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



