Mandi: प्राकृतिक खेती से 431 किसानों की 65 मिट्रिक टन मक्की खरीदेगी सरकार

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में राज्य सरकार ने 431 किसानों से प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई 65 मिट्रिक टन मक्की खरीदने का निर्णय लिया है। किसानों की मेहनत और राज्य सरकार के प्रोत्साहन से सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को राज्य में तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। धीरे-धीरे लोग प्राकृतिक खेती के महत्व को समझ रहे हैं और इसे अपना रहे हैं। मंडी जिले के किसान अब इस विधि से मक्की और अन्य फसलें उगा रहे हैं, जिसे सरकार सीधा किसानों से खरीदेगी। मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत 431 किसानों से लगभग 65 मिट्रिक टन मक्की की खरीद की जाएगी।

मक्की खरीद के लिए चार केंद्र बनाए गए

मंडी जिले में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए चार केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र चुराग (करसोग), चैलचौक, सुंदरनगर और मंडी में बनाए गए हैं। करसोग, सराज, गोहर और बल्ह ब्लॉकों के किसानों से मक्की की खरीद की जाएगी, जिसमें हर ब्लॉक के लिए अलग-अलग मात्रा तय की गई है।

किसानों की प्रतिक्रिया

प्राकृतिक खेती करने वाले किसान राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से बेहद खुश हैं। करसोग के नरोली गांव के आशा राम, कोलग गांव के गीता राम और गरयाला गांव के पंकज मल्होत्रा समेत कई किसानों ने राज्य सरकार का आभार जताया। उनका कहना है कि इस निर्णय से किसानों को उनकी उच्च गुणवत्ता वाली रसायन मुक्त मक्की का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिले में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।