Mandi: आसमानी बिजली ने उजाड़ी भेड़पालक की दुनिया, एक झटके में 20 बकरियां मौत का शिकार

Date:

--Advertisement--

मंडी, 26 जून। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत नलवागी के तहत आने वाले सलोट गांव में कुदरत का कहर उस समय देखने को मिला, जब जंगल में अचानक आसमानी बिजली गिरने से एक भेड़पालक की 20 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सलोट गांव निवासी तारा चंद रोज की तरह वीरवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल ले गया था। शाम के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के प्रयास में बकरियों का झुंड जंगल में अलग-अलग दिशाओं में बिखर गया। इस दौरान तारा चंद कुछ बकरियों के साथ पीछे रह गया, जबकि बाकी बकरियां आगे निकल गईं।

Advertisement

इसी बीच अचानक तेज गर्जना के साथ आगे मौजूद बकरियों पर आसमानी बिजली गिर गई। कुछ समय बाद जब तारा चंद बकरियों की तलाश करते हुए वहां पहुंचा तो उसने अपनी 20 बकरियों को मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। यह मंजर देखकर वह पूरी तरह टूट गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत नलवागी के प्रधान अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने गरीब पशुपालक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि पीड़ित को जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

हिमाचल में 300 से ज्यादा क्लीनिक जांच के घेरे में, युवाओं को पर्ची पर नशे की दवाएं देने का चौंकाने वाला खुलासा

हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच के दौरान नशीली और नियंत्रित दवाओं के संभावित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में सबसे अधिक मामले मिले हैं।

सोलन में मशरूम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 दिन में तैयार होगी ढिंगरी की फसल; नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

सोलन स्थित मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम की पिंक प्रजाति का हाईब्रिड बीज तैयार किया है। नई तकनीक से फसल महज आठ दिन में तैयार होने का दावा है। इससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन और एक महीने में दो से तीन क्रॉप लेने का अवसर मिल सकता है।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।