Mandi: मंडी में पीलिया का कहर, 42 लोग चपेट में, बीटेक पास युवक की मौत से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल मुख्यालय गोहर और आसपास के इलाकों में पीलिया फैलने से हड़कंप मच गया है। अब तक 42 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि एक 28 वर्षीय युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान उदित शर्मा के रूप में हुई है, जो बासा पंचायत के लेओटी गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार उदित शर्मा की हालत बिगड़ने पर उसे पहले गोहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे एम्स बिलासपुर और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां वीरवार रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदित बीटेक पास था और घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार में सबसे पहले उसकी बड़ी बहन पीलिया से पीड़ित हुई थी, जिसका इलाज करीब दो सप्ताह पहले गोहर अस्पताल में हुआ और वह स्वस्थ हो गई थी। इसके पांच दिन बाद उदित भी बीमार पड़ गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोहर अस्पताल में पीलिया मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी बगस्याड़ डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने पुष्टि की है कि अब तक सामने आए 42 मामलों में से 17 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल तीन मरीज गोहर अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गोहर और बासा पंचायतों में घर-घर जाकर मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों की टीम भी तैनात कर दी है।

बासा, गोहर, कलश, टाडर और अवाहधार गांवों में बीमारी फैलने से लोगों में डर का माहौल है। अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर ने आशंका जताई है कि जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं में मटमैला पानी आने के कारण पीलिया फैल सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि बीमारी के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें पानी उबाल कर पीने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही भूख न लगना, पेशाब कम आना, उल्टी, पेट दर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाने की सलाह दी गई है।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को जलस्रोतों की सफाई और पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच में पानी के दूषित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।