Mandi: ड्रग्स में पकड़े गए सरकारी कर्मचारी होंगे तुरंत बर्खास्त — मंडी DC का कड़ा ऐलान, 2 कर्मचारी नौकरी से बाहर!

Date:

--Advertisement--

मंडी, 3 दिसंबर। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला प्रशासन ने ड्रग्स तस्करी और नशा नेटवर्क के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी ड्रग्स से जुड़ी किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है या उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, तो ऐसे कर्मचारियों को तुरंत सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह नीति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी तंत्र को पूरी तरह स्वच्छ, ईमानदार और जवाबदेह बनाना है।

उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन विभागों के जिला प्रमुख भी शामिल रहे जिनके कर्मचारियों के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े मामले दर्ज हैं। बैठक में निर्देश दिए गए कि ऐसे कर्मचारियों के मामलों की कार्रवाई तुरंत पूरी की जाए, ताकि लंबित मामलों में भी शीघ्र बर्खास्तगी सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में ड्रग्स मामलों में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों में से दो को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में किसी भी स्तर पर समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है और जिले में ड्रग्स के प्रसार को रोकने के लिए कठोर कदम निरंतर जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।