Mandi: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा से गूंजा आईटीआई सुंदरनगर—अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर हुआ खास कार्यक्रम!

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर, 3 दिसंबर 2025। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा उप निदेशक ललित कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में ललित कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा दिव्यांगजनों की क्षमताओं को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आईटीआई सुंदरनगर में विशेष आवश्यकताओं वाले प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण वातावरण और संस्थान की कार्यप्रणाली की सराहना की।

आईटीआई सुंदरनगर के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि यह संस्थान उत्तर भारत का एकमात्र आईटीआई है जो दिव्यांग बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसलिए इस दिवस को यहां विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य दिव्यांग प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, सक्षम वातावरण और बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में दिव्यांग प्रशिक्षुओं ने नाटी, लुड्डी, समूह गायन और भांगड़ा जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रतिभा और उत्साह ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर आईएमसी अध्यक्ष गुरु देवेंद्र पाल सिंह, सदस्य गोपाल कपूर, रविंद्र, आईटीआई बल्ह के प्रधानाचार्य आदित्य रैना और आईटीआई डैहर के प्रधानाचार्य मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।