Kullu: कुल्लू में विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी अद्भुत प्रतिभा, DC अश्वनी कुमार ने किया विशेष संबोधन

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 3 दिसंबर। कुल्लू के नेचर पार्क मौहल में जिला कल्याण विभाग की ओर से विश्व दिव्यांगजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में हर महीने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनते हैं और रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उन्हें विभिन्न थेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिसमें उनकी प्रतिभा और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह दिवस विश्व स्तर पर 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार एवं विभाग का प्रयास है कि हर दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इस अवसर पर कुंदन लाल (डीपीओ, आईसीडीएस), गजेन्द्र ठाकुर (सीडीपीओ), डॉ. सुरेश (डीपीओ, आरएचकुल्लू), दौलत ठाकुर (डीएलएसए) और जगदीश नाइक (यूथ ऑर्गेनाइजर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त नवचेतना संस्था, नैब संस्था, हैंडिमाचल, डे स्टार संस्था, आदर्श संस्था, सांफिया और सांफिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।