Mandi: ड्यूटी के दौरान थम गई धड़कन! मंडी के जवान सिद्धांत राणा का निधन, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत ऊटपुर ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है। भारतीय सेना में कार्यरत नायक सिद्धांत कुमार राणा (शालू) का महाराष्ट्र के अहमदनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय सिद्धांत कुमार राणा वर्तमान में अहमदनगर में तैनात थे और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव ऊटपुर पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।

सिद्धांत कुमार राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और परिवार के एकमात्र सहारा थे। जानकारी के अनुसार, वे 20 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई और खुशियां मातम में बदल गईं।

शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘शहीद सिद्धांत अमर रहें’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। त्रिवेणी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला, जब उनके 6 वर्षीय बेटे अरमान ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

अपने पीछे वे बुजुर्ग माता सुशीला देवी, पत्नी मधु राणा और दो छोटे बेटे—6 वर्षीय अरमान और डेढ़ वर्षीय अहान को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

अंतिम विदाई के समय सेना की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे कर अपने साथी को सलामी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार राम पाल बाल्यानी और पूर्व सैनिक लीग लडभड़ोल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।