रैत, 1 अक्टूबर 2026। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया, पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हिमाचल प्रदेश तथा ओशियन सोसायटी के पैटर्न इन चीफ के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा, शिक्षकगण, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष करनैल चौहान सहित क्लब के सदस्यों ने भी पूर्व मंत्री स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया ने कहा कि मेजर मनकोटिया एक दूरदर्शी नेता, जनसेवी व्यक्तित्व और शिक्षा एवं सामाजिक विकास के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि ओशियन सोसायटी और द्रोणाचार्य कॉलेज की स्थापना एवं विकास में मेजर मनकोटिया के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गंधर्व सिंह पठानिया ने कहा कि मेजर मनकोटिया का स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन ओशियन सोसायटी, द्रोणाचार्य कॉलेज, रोटरी परिवार और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि मेजर साहब अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, मार्गदर्शन और शिक्षा एवं समाज के प्रति उनकी सेवाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


