Kullu: मनाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर में छापा मारकर 6.200 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

मनाली। कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मनाली में एक युवक को 6.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए वाहंग स्थित एक रिहायशी चादरनुमा शैड में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां रह रहे 21 वर्षीय दीपक पुत्र वीर बहादुर निवासी वार्ड नंबर 2, सर्किट हाउस के पास, मनाली, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के कब्जे से 6.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना मनाली में धारा 21, मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। जिला पुलिस कुल्लू ने कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!