Kangra: शाहपुर में भाजपा को मिली बड़ी ताकत! लंज के कई युवाओं ने थामा कमल का दामन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 25 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज इलाके में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब क्षेत्र के कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक प्रणव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया गया।

भाजपा का दामन थामने वालों में आदित्य मेहरा, रोहन कुमार, अर्णव मेहरा, हर्ष शर्मा, अनिल राणा, रितिक शर्मा और विक्रम कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर प्रणव शर्मा ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

Advertisement

कार्यक्रम में लदवाड़ा मंडल के मंडल महामंत्री जसविंदर जस्सू, मंडल सचिव योगेश धीमान, किसान मोर्चा के जिला आईटी संयोजक गणेश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व शाहपुर मंडल महामंत्री हंसराज भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान प्रणव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी आने वाले समय में भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।