Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को सिखाए गए भूकंप और बाढ़ से बचाव के तरीके

Date:

--Advertisement--

रैत, 25 जून। द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, जिला कांगड़ा में आपदा प्रबंधन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और आपदा प्रबंधन की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के सहायक आचार्य (भूगोल) राजीव ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और आपदा प्रबंधन की विभिन्न रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

राजीव ठाकुर ने कहा कि किसी भी आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए जागरूकता, पूर्व तैयारी और सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपदा के समय घबराने के बजाय सही जानकारी और सावधानियों का पालन करने का आह्वान किया।

Advertisement

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका राजीव ठाकुर ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विशेष रुचि दिखाई और इसे काफी उपयोगी बताया।

इस अवसर पर कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बलविंदर सिंह पठानिया, सहायक आचार्य सचिन कौल, कार्यालय प्रभारी कुबेर राणा सहित बी.एड. के प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने व्याख्यान को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

घुमारवीं बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, HRTC की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आया 34 वर्षीय युवक

बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर HRTC की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से 34 वर्षीय पंकज कुमार की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज, हर बूथ पर पहुंचेंगे विधायक केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हर बूथ तक पहुंचने और हर महीने की 10 तारीख से पहले संगठनात्मक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा में 14 स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, बिजली काटने के आदेश; जनरेटर से भी नहीं कर सकेंगे काम

कांगड़ा जिले में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और जरूरी अनुमति संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं होने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 स्टोन क्रशरों की बिजली काटने के आदेश दिए हैं। ये इकाइयां जनरेटर से भी उत्पादन नहीं कर सकेंगी।

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।