हिमाचल में आधी रात धमाके के बाद धू-धू कर जली बाइक, सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को आग लगाने का मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र की पंचायत अप्पर ठेहड़ू के चंद्रोण गांव में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, ने अपनी मोटरसाइकिल रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी की थी। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे गांव के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिरी हुई थी और तेजी से जल रही थी।

Advertisement

ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उनका दावा है कि इससे पहले भी इलाके में मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा वार! लग्जरी कार समेत ₹17 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने खोली अवैध कमाई की परतें

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिड़गांव के आरोपी की ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति चिट्टा तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गई थी।

Kangra: ‘₹7.5 लाख में घर बनाना संभव नहीं’, बोह आपदा राहत पर सरकार से बड़ी मांग, अरविन्द सिंह चौधरी ने उठाए सवाल

भाजयुमो के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह चौधरी ने बोह आपदा प्रभावितों के लिए घोषित ₹7.50 लाख की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और भूमिहीन परिवारों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को समय पर चेतावनी प्रसारित करने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में फिर बारिश का खतरा! इन जिलों के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट, 108 सड़कें बंद, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है, जबकि प्रदेश में 108 सड़कें, 9 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।