Sirmaur: नाहन में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष! छोटे भाई और भाभी पर बड़े भाई पर दराट से जानलेवा हमले का आरोप

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के नाहन शहर में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बड़े चौक क्षेत्र में कथित तौर पर छोटे भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही बड़े भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में घायल व्यक्ति का दाहिने हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रानीताल निवासी राम प्रकाश बुधवार को बड़ा चौक स्थित अपनी दुकान में मजदूरों हरप्रीत सिंह और हरजीत के साथ सफाई कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई दुर्गेश और उनके दिवंगत भाई राज कुमार की पत्नी नीलम वहां पहुंचे। शिकायत के मुताबिक दोनों ने दुकान में चल रहे सफाई कार्य को रुकवाने की कोशिश की, जिसके चलते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बहस के दौरान दुर्गेश पास की एक जूस की दुकान से नारियल काटने वाला तेजधार दराट उठा लाया। आरोप है कि नीलम ने राम प्रकाश को सामने से घेर लिया, जबकि दुर्गेश ने पीछे से उनकी गर्दन पर वार करने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए राम प्रकाश ने हाथ आगे किया, जिससे दराट की चोट उनके दाहिने हाथ के अंगूठे पर लगी और वह कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल राम प्रकाश को तत्काल नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी दुर्गेश और नीलम को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।