Kangra: लाहड़ी में भूस्खलन से बंद हुआ रिड़कमार–सल्ली मार्ग, वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप

शाहपुर, 4 जुलाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिड़कमार–सल्ली सड़क पर लाहड़ी के समीप शनिवार सुबह भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

Advertisement

सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की जा रही है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!