Hamirpur: हमीरपुर में चिट्टे के खिलाफ मैगा वॉकथॉन, खुद मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अगुवाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 3 दिसंबर। चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और आम जनता को लामबंद करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर में भी मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। शिमला और धर्मशाला में आयोजित सफल वॉकथॉन के बाद हमीरपुर में भी इसी तरह का बड़ा आयोजन किया जाएगा। संभावित रूप से यह कार्यक्रम 16 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

आईजी हिमाचल प्रदेश पुलिस विमल गुप्ता और उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बुधवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में मैगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी विमल गुप्ता ने बताया कि इस वॉकथॉन में मुख्यमंत्री स्वयं भाग लेंगे और बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों के साथ चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का संदेश देंगे।

वॉकथॉन का मार्ग स्कूल मैदान से गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड होते हुए वापस स्कूल मैदान तक होगा। इस अवसर पर पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का शो भी होगा, जो प्रतिभागियों में उत्साह भरेंगे।

आईजी विमल गुप्ता ने आयोजन स्थल पर पेयजल, रिफ्रेशमेंट, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा वॉकथॉन मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान, एचआरटीसी डीएम राजकुमार पाठक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।